औरंगाबाद, मार्च 16 -- 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा 16 से 18 मार्च तक प्रस्तावित तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि पिछले दो माह से अधिक समय से एंबुलेंस कर्मियों को मानदेय नहीं मिला था, जिसके कारण हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि संघ के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कर्मियों की मांगों को लेकर विभाग से आगे भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मानदेय भुगतान की समस्या का समाधान होगा, जिससे एंबुलेंस कर्मियों को राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.