बेगुसराय, मार्च 31 -- बेगूसराय। तीन माह से वेतन से वंचित 102 एंबुलेंसकर्मियों ने एक अप्रैल से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एंबुलेंसकर्मी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने डीएम के अलावा सिविल सर्जन व जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक को पत्र देकर तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर जाने की जानकारी दी है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि एंबुलेंसकर्मियों को श्रम कानून की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से हाजिरी बनाते हैं। उस हाजिरी का भी तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिला कलस्टर लीडर भी वेतन के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.