मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर। जिले में 75 प्रतिशत उपस्थिति में 1010 स्कूलों के छात्रों का डाटा गलत पाया गया है। डाटा गलत होने से सरकारी योजनाओं का लाभ इन छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा विभाग के डीपीओ योजना लेखा ने गुरुवार को इन स्कूलों के हेडमास्टरों और प्राचार्यों को पत्र लिखा है। इन स्कूलों में मध्य विद्यालय से लेकर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। डीपीओ ने इन स्कूलों के हेडमास्टर और प्राचार्यों को भेजे पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन छात्रों को डीबीटी के तहत सरकारी योजनाओं की राशि नहीं भेजी गई है। स्कूलों से भेजे गये डाटा को एनआईसी ने लौटा दिया है, क्योंकि छात्रों के नाम और उनके माता-पिता के नाम मैच नहीं हो रहे थे। डीपीओ ने हेडमास्टर और प्राचार्यों को 24 घंटे में डाटा सुधारकर इसे वापस भेजने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.