मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना बुढ़ाना के गांव इटावा में रविवार का दिन बेहद खास था। यहां रहने वाले एक परिवार ने दादी मां भूरो देवी का 101वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। पूरा गांव जन्मदिन के इस उत्सव में शामिल हुआ और दादी मां का सभी ने आशीर्वाद लिया।परिजनों ने बताया कि दादी मां भूरो देवी का जन्म आजादी से पहले शामली के गांव लाक में हुआ था। उनकी शादी इटावा के अतर सिंह के साथ हुई थी। भूरो देवी छह संतानों की मां हैं, जिनमें चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पोते-पोतियों तथा नातियों-नातिनों से घर को उन्होंने आशीर्वाद से भर रखा है। पूरे परिवार और गांव वालों ने इस अवसर पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। फूलों की मालाएं पहनाईं, मिठाई बांटी और उनका आशीर्वाद लिया। गांव वासियों ने इस खुशी में शामिल होकर भूरो देवी को शुभकामनाएं दी। लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.