बलरामपुर, मार्च 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर जनकपुर में आयोजित होने वाली 9 दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह श्रीराम कथा 19 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। कथा प्रारंभ से पहले क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कलश यात्रा का शुभारंभ देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी, हरियाणा से आए महंत योगी दीनानाथ, कथावाचक संत सर्वेश महाराज और पुजारी प्रदीप पांडे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। यात्रा महादेव मंदिर से शुरू होकर तुलसीपुर-जरवा मुख्य मार्ग होते हुए धोबहा नाले तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन कर जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल, आम्रपत्तों और नारियल स...