बलरामपुर, मई 6 -- उतरौला। आंधी व बारिश के बाद उतरौला तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौथे दिन भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। शहरी क्षेत्र में करीब 30 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन देहात के चमरूपुर, श्रीदत्तगंज, महुआ, गजपुर ग्रिड व मिश्रौलिया फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांव 48 घंटे बाद भी अंधेरे में डूबे हैं। नयानगर, गोगाथर, पकड़ी बाजार, फकीरापुर, बेथुइया, जाफराबाद समेत अनेक गांवों में पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, पंखा-कूलर और सिंचाई तक प्रभावित है। उपखंड अधिकारी उतरौला ग्रामीण अरविन्द कुमार गौतम एवं गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आंधी में तहसील क्षेत्र के कुल 101 विद्युत पोल धराशायी हुए हैं, जिनमें 89 ग्रामीण और 12 शहरी क्षेत्र के हैं। यह भी पढ़ें- आंधी पानी ने निगल ली ग्रामीण क्षेत्रों की रौशनी, 72 घंटे से अंधेरे में सैकड़ों गांव वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.