बाराबंकी, मई 28 -- टिकैतनगर। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, मूर्तिहन घाट पर चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव के दूसरे दिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अनुष्ठान में 101 पवित्र कलशों के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर वेदों की ऋचाओं, शंखनाद और घंटों की गूंज से गूंज उठा। उसके बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। 101 पवित्र कलशों में भरे गए पवित्र सरयू जल, दूध, दही, घृत, शहद एवं गंगाजल से भगवान गुप्तेश्वर महादेव का महा अभिषेक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से महादेव का स्नान, पुष्पार्चन और जलाभिषेक कर धर्म और जीवन कल्याण की प्रार्थना की। पूजन का विधिवत संचालन अयोध्या, वृंदावन और वाराणसी से आए प्रतिष्ठित विद्वान आचार्यों द्वारा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.