मऊ, जनवरी 15 -- मुहम्मदाबाद गोहना। मकर संक्रांति पर्व पर तहसील के करजौली गांव में स्थित मद्धेशीय वैश्य अनाथाश्रम समिति द्वारा गुरुवार को 101 दिव्यांगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर एवं डॉ.सुमंत कुमार गुप्ता ने बाबा सरजू दास, बाबा पलटू दास एवं बाबा संत गणिनाथ जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व मद्धेशीय वैश्य अनाथाश्रम समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीशचंद गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, गौरव कुमार गुप्ता, अमर गुप्ता अमन पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.