कानपुर, मार्च 23 -- बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में रविवार को मानव एकता एसोसिएशन की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 101 जोड़े वैदिक मंत्रों और रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को खिलाफ एकजुट रहने का संदेश दिया। समारोह में वर पक्ष के लोग बैंड बाजे और जीपों के साथ बारात लेकर पहुंचे, तो उनका द्वारचार हुआ। जयमाल के बाद सभी वर-वधू को मंडप में ले जाकर विधिवत कन्यादान और सात फेरों की रस्में संपन्न कराई गई। जिसके बाद कन्याभोज का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में शामिल जोड़ों ने कन्या भ्रूण हत्या और नशा मुक्ति के खिलाफ संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष एलपी सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति को कम करने में सहायक है। वहीं सं...