101 किलो गांजा के साथ नेपाली नागरिक धराया
अररिया, सितम्बर 26 -- बथनाहा, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने 101 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। एसएसबी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/7 और 195/8 से करीब 300 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के बसमतिया गांव में संयुक्त टीम विशेष नाका ड्यूटी पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया। मौके से नेपाल निवासी मो. उमर शेख को गिरफ्तार किया गया।बरामद गांजा और गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए बसमतिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.