बागेश्वर, फरवरी 11 -- बागेश्वर, संवाददाता। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अभिनव पहल करते हुए सभी 101 शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान 101 अधिकारियों ने 101 विद्यालयों में पहुंचकर 5096 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। बुधवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने राजकीय बालिका इंटर कालेज, बागेश्वर में बोर्ड परीक्षार्थी छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने, पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने तथा उन्हें वास्तविक परीक्षा की तरह हल करने की सलाह दी। कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भविष्य की दिशा तय करती हैं, इसलिए पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ तै...