नई दिल्ली, जून 2 -- Huawei ने अपनी नई Nova 16 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें Huawei Nova 16 Ultra और Huawei Nova 16 Pro शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। नई Nova 16 Series की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाने का दावा करता है। इसके अलावा फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी बेहद कम समय में चार्ज हो सकती है। Huawei Nova 16 Pro में 200MP का कैमरा है जो फोटोग्राफी लवर्स को खुश कर देगा। Huawei ने इन डिवाइसेज में AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े हैं जो कैमरा और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आसान बनाते हैं। यह भी पढ़ें- 45degC की गर्मी ...