नई दिल्ली, मार्च 27 -- Oppo K15 Pro सीरीज अगले हफ्ते चीन में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही, Oppo ने इस सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ शामिल हैं। लिस्टिंग से इस आने वाली सीरीज के कलर ऑप्शन, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के बारे में पता चल गया है। यह भी कंफर्म हो गया है कि इन दोनों फोन में 8,000mAh तक की बैटरी, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा, Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को गीकबेंच वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे इसके कुछ स्पेक्स का पता चला है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए बताते हैं...सामने आई सीरीज के कलर, कॉन्फिगरेशन और बैटरी डिटेल गैजेट्स360 की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो K15 प्रो सीरीज अभी चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।...