नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- ग्लोबल मार्केट से आई एक बड़ी खबर ने भारतीय फार्मा सेक्टर में हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) द्वारा दवाइयों पर भारी टैरिफ लगाने की संभावित योजना की खबर आते ही भारत की दिग्गज फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका सरकार उन दवा कंपनियों पर 100% तक टैरिफ लगा सकती है, जो अमेरिकी बाजार में दवाओं की कीमत कम करने के लिए समझौता नहीं करेंगी। इस खबर का असर सीधे भारतीय कंपनियों पर पड़ा, क्योंकि वे अमेरिका में बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट करती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। किन कंपनियों पर पड़ा असर? मार्केट के धड़ाम होते ही गिरावट की मार कई बड़ी कंपनियों पर दिखी। इसका असर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) पर भी पड़...