मैनपुरी, मई 2 -- मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए 14093 नए शौचालय और बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। कुल 16 करोड़ 91 लाख 6 हजार रुपये की डिमांड भेजी गई है। बजट मिलते ही शौचालयों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी चिन्हित किया जा चुके हैं। वर्ष 2021 से 31 मार्च 2027 तक दूसरा चरण चलेगा। दूसरे चरण में अब तक 61 हजार से अधिक शौचालय बनाए जा चुके हैं। मैनपुरी को खुले में शौचमुक्त प्रथा से निजात मिले, इसके लिए पूरी कोशिश हो रही है। बावजूद इसके कहीं कहीं लोटा पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में नजर आ जाती है।

स्वच्छता का प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक नीरज शर्मा का कहना है कि सरकार की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय...