आगरा, अप्रैल 18 -- जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में चल रहे 25 समवशरण महामंडल विधान का पांचवां दिन शनिवार को भक्ति, संगीत, दीप आराधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के संगम के रूप में संपन्न हुआ। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, जयपुर हाउस के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। प्रातःकाल प्रभु के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधान की मांगलिक क्रियाओं में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। 25 समवशरणों में विराजमान चक्रवर्ती परिवारों द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। मंत्रोच्चार और घंटानाद से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर बाहर से आए अतिथियों का आयोजक समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन की प्रक्रिया ने श्रद्ध...