नई दिल्ली, मार्च 5 -- टेक कंपनी Realme ने अपनी पॉपुलर Narzo सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मूद डिस्प्ले सपोर्ट के लिए फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले को Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है ताकि स्क्रीन ज्यादा सुरक्षित रहे। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। जानें फोन की कीमत, सेल डेट और फीचर्स: भारत में Realme Narzo Power 5G की कीमत Realme Narzo Power 5G के बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसके टॉप वैरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,99...