नई दिल्ली, जुलाई 20 -- स्मार्टफोन कंपनियां अब केवल कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी पर भी जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में OPPO का एक नया स्मार्टफोन OPPO A7 Pro Max लॉन्च से पहले सुर्खियों में आ गया है। इस फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह OPPO की A सीरीज का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। लीक के मुताबिक, फोन में सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं बल्कि Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K OLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.47mm और वजन लगभग 226 ग्राम बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छा गया नया Aadhaar App: 4 करोड़ ने किया डाउनलोड, घर बैठे ...