10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, गोरिल्ला Victus 2 की मजबूत डिस्प्ले के साथ POCO का नया Power फोन मचाएगा तहलका
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- POCO एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो 10000mAh की जंबो बैटरी के साथ आने वाला है। कंपनी की X8 सीरीज में एक नया POCO X8 Power मॉडल आने की खबर सामने आई है। टिपस्टर Sanju Choudhary ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसके साथ फोन में 100W फास्ट चार्जिंग मिलने का दावा किया गया है। फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की बात भी कही गई है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि अभी यह फोन सिर्फ लीक और अफवाहों तक सीमित है। POCO ने X8 Power की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें- BSNL यूजर्स के लिए झटका! महंगा किया Rs.225 वाला प्लान, इतने दिन घटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.