1000 से अधिक युवाओं को रोजगार देनें की तैयारी, लगेंगे स्टॉल
इटावा औरैया, मार्च 16 -- मिशन रोजगार के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए वृहद रोजगार मेले के माध्यम से सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। वृहद रोजगार मेला नुमाइश पंडाल में 18 मार्च को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में आठवीं पास, आई टी आई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां एवं नियोजक प्रतिभाग करेंगे। जो लगभग एक हजार से अधिक युवाओं का चयन करेंगे। इच्छुक युवाओं को इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। मेले में आने के बाद भी इसका पंजीकरण किया जा सकेगा। सोमवार को विभिन्न डिग्री कॉलेज के प्रबंधक व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.