1000 वर्ष बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का बरेली आगमन छह को
बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा नाथ नगरी बरेली के त्रिबटी नाथ मंदिर में एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। 1000 वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष छह अप्रैल को बरेली पहुंचेंगी। जिन्हें आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में देशभर में ले जाया जा रहा है। यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए बरेली पहुंचेगी। कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से शिवलिंग पूजा, भजन-संकीर्तन एवं दर्शन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। स्वेता कुमार, गोपाल भारण अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। मंदिर ट्रस्ट व स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा अवशेषों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.