1000 रुपये गायब होने का शक, टीचर ने कक्षा 9 और 11 की छात्राओं के उतरवा दिए कपड़े
सवाई माधोपुर, जुलाई 15 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक टीचर ने अपने 1000 रुपये गायब होने के बाद कक्षा 9 और 11 की छात्राओं से कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली। घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी फैल गई। विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कक्षा 9 और 11 की छात्राओं के कपड़े उतरवाए यह मामला बामनवास उपखंड के लिवाली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका सरस्वती मीणा के करीब 1000 रुपये गायब हो गए थे। रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने कक्षा 9 और 11 की छात्राओं पर शक जताया और कथित तौर पर उनकी तलाशी ली। छात्राओं और उनके परिजनों का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.