नई दिल्ली, मार्च 21 -- देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया। मार्च में जहां आमतौर पर तापमान बढ़ता है, वहीं इस बार बारिश, तेज हवाएं, ओले और पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिल रही है। इसकी वजह भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय एक असामान्य पश्चिमी विक्षोभ है जिसने करीब 1,000 किलोमीटर लंबा सीधा रेन बैंड बना दिया है। इससे बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक, ठंड और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ सामान्य से अलग है। आमतौर पर ये घुमावदार होते हैं और सर्दियों में सक्रिय रहते हैं। लेकिन इस बार यह एक सीधी ट्रफ के रूप में फैला हुआ है, जो अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए भारत तक पहुंचा है। ऊंचाई पर चल रही बर्फीली हवाओं ने जमीन के पास मौजूद नमी वाले बादलों को और सक्रिय कर दिया, जिससे मौसम की तीव्रता बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.