धनबाद, अप्रैल 12 -- सदर अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को मां के दूध से वंचित कर डिब्बे का दूध पिलाने का खेल खुलेआम चल रहा है। प्रसूताओं के परिजनों को यह कहकर गुमराह किया जाता है कि मां को दूध नहीं हो रहा, इसलिए बच्चे के लिए बाजार से दूध खरीदना जरूरी है। हैरानी की बात यह है कि यह सब महज 100-200 रुपए के कमीशन के लिए किया जा रहा है। अस्पताल के कुछ कर्मचारी कथित रूप से दवा दुकानदारों के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहे हैं और नवजातों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं।सोमवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के एक वार्ड में भर्ती 10 में से 9 प्रसूताएं अपने बच्चों को डिब्बे का दूध पिलाती मिलीं। परिजनों ने बताया कि उन्हें यही कहा गया कि मां का दूध नहीं उतर रहा। केवल एक प्रसूता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.