100 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला एफओएसटीएसी प्रशिक्षण
प्रयागराज, अगस्त 1 -- उत्तर प्रदेश सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन योजना के तहत शहर के 100 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को एफओएसटीएसी (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नासवी संस्था ने नेस्ले, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, उद्योग विभाग तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहयोग से किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ग्रेड-2 दीनानाथ यादव ने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन योजना के अंतर्गत प्रयागराज से पूड़ी-सब्जी, समोसा और रसगुल्ला का चयन किया गया है। इसी उद्देश्य से इन व्यंजनों से जुड़े स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को एफओएसटीएसी प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.