100 स्कूली बसों की जांच, 15 बस संचालकों को नोटिस
रामपुर, अप्रैल 5 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ ने अभियान चलाकर करीब 100 स्कूली बसों की जांच की। कमियां पाए जाने पर 15 बस संचालकों को नोटिस भेजा है जबकि,कई बसों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। अभियान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आज एआरटीओ टीम के पीटीओ ने बिलासपुर और स्वार में तो आरआई शाहबाद एवं संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। 100 स्कूल बसों की गहन जांच की गई, जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते 15 बसों को नोटिस जारी किए गए और उनसे निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.