100 से ज्यादा हॉर्न, नंबर प्लेट भी गायब; उत्तराखंड में दिखी अजीब मॉडिफाइड बाइक, सड़क पर चलाते पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल
हरिद्वार, अगस्त 8 -- सोशल मीडिया पर शनिवार को एक ऐसी बाइक का वीडियो सामने आया, जिसमें 100 से ज्यादा हॉर्न लगे हुए नजर आ रहे हैं। इस बाइक के वीडियो के साथ वायरल दावे में कहा जा रहा है कि इस मोटरसाइकिल को उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ कांवड़ियों से जब्त किया है, जो कि इस अजीबोगरीब बाइक को लेकर गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। इस मॉडिफाइड बाइक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक पुलिसकर्मी इस बाइक पर सवार होकर इसे चलाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है और रास्तेभर लोग उसे बेहद हैरानी के साथ देखते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक के इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि इसे किसी राहगीर ने बनाया है और इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक को पुलिस स्टेशन ले जाते हुए दिख रहा है, जहां आगे की जांच के लिए इसे रखा गया है। इस मोटरसाइकिल में बहुत सारे हॉर्न लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.