नई दिल्ली, फरवरी 22 -- पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार सुबह नशे में धुत तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने एक डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया। हादसे में 25 साल के हेमशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास नजफगढ़ रोड के ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े स्कूटी सवार हेमशंकर को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार उसे घसीटते हुए आगे बढ़ी और सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। शनिवार तड़के करीब 3:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी मोहित कुमार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में आरोपी कार ड्राइवर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस उ...