हल्द्वानी, मार्च 10 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी), जो राज्य में 100 से अधिक मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को संबद्धता और नियंत्रण प्रदान करती है, में अब प्रशासनिक लापरवाही और जानकारी के अभाव की गंभीर स्थिति सामने आयी है। हालत यह है कि विश्वविद्यालय को अपने ही कुलपति (वीसी) के नाम की सही जानकारी नहीं है।एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की (https://www.hnbumu.ac.in/index.html) कि वेबसाइटर कई महीनों से अपडेट नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर कुलपति के साथ-साथ तीन संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के नाम भी गलत दर्ज हैं। फरवरी 2026 में डॉ. भानु दुग्गल को राज्यपाल द्वारा कुलपति नियुक्त किए जाने के बावजूद वेबसाइट पर पुरानी या गलत जानकारी ब...