मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर स्थित वीआईपी कक्ष में सोमवार को 100 से अधिक महिला रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में इन्हें सम्मानित करते हुए समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से उपहार दिये गए। सिग्नल एंड टेलीकॉम, ऑपरेटिंग, वाणिज्य, बुकिंग, सीएचआई, आरपीएफ व अन्य विभागों की इन महिला कर्मचारियों को मुजफ्फरपुर एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, रेल डॉक्टर सालीग्राम चौधरी और वेलफेयर इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार व अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जंक्शन पर संरक्षा संगोष्ठी में सावधानियों पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.