बांदा, सितम्बर 18 -- बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में टीबी मुक्त अभियान-2026 के तहत क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि महाविद्यालय के बहुद्देशीय हॉल में हुए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उपचार अवधि में पोषण एवं आवश्यक सहयोग देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सेवा संकल्प अभियान में 100 टीबी मरीजों को शिक्षकों ने लिया गोदकार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. डॉ. एसके सिंह ने कहा कि बीमारी से लड़ाई केवल दवा और उपचार तक सीमित नहीं है। मरीजों को सामाजिक और भावनात्मक सहयोग देना भी जरूरी है। कार्यक्रम में गोद लिए गए मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो...