प्रयागराज, जनवरी 31 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में बीएएलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए इंट्रा फैकल्टी मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में व्यावहारिक विधिक कौशल का विकास करना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में संकाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए मूट कोर्ट सोसाइटी का गठन करना था। प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर अपने शोध, तर्क-वितर्क और वाक-कौशल का प्रदर्शन किया। सात सिम्युलेटेड कोर्ट रूम में कार्यवाही हुई, जिसका मूल्यांकन विधि क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों की ओर से किया गया। इस अवसर पर डीन प्रो. आदेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्र ने निर्णायकों को सम्मानित किया। संचालन मूट कोर्ट सोसाइटी की संयोजक डॉ. सोनल शंकर ने किय...