हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर में नो एंट्री समय के दौरान भारी माल वाहनों की आवाजाही पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने मंगलवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान 100 से वाहनों के चालान काटे गए, जबकि पांच वाहनों को सीज किया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के नेतृत्व में कालाढूंगी, काठगोदाम, गोलापार, बरेली रोड और रामपुर रोड समेत विभिन्न मार्गों पर चेकिंग की गई। अधिकारियों ने चालकों और वाहन मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नो एंट्री समय में शहर में प्रवेश न करें। यह भी पढ़ें- सिमलगैर बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद यह भी पढ़ें- सिमलगैर बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.