हरदोई, अगस्त 2 -- हरदोई। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो सवायजपुर, बिलग्राम और शाहाबाद तहसील के नदी तटीय 100 से अधिक गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ सकता है। रविवार सुबह आठ बजे सिंचाई विभाग की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 137.60 मीटर है। वहीं राजघाट पर जलस्तर 124.47 मीटर रहा, जो चेतावनी बिंदु 124.47 मीटर के बराबर पहुंच गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बांधों से आ रहा 3.17 लाख क्यूसेक पानी, ग्रामीणों की नींद उड़ी वहीं गर्रा नदी के मुमुक्ष आश्रम पर जलस्तर 143.80 मीटर रहा। विभागीय जिम्मेदारों ने बताया बढ़ते ...