गोड्डा, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि पर इतिहास रचने को तैयार मोतिया, 100 साल पुराने जड़ेश्वर नाथ महादेव धाम में होगा अभूतपूर्व महोत्सव, शिव बारात से गूंजेगा पूरा गांव गोड्डा संवाद सूत्र तस्वीर022 मंदिर प्रांगण में बैठक कर तैयारी को लेकर चर्चा करते ग्रामीण जब आस्था, परंपरा और उत्साह एक साथ उमड़ते हैं, तब उत्सव सिर्फ आयोजन नहीं रहता, वह इतिहास बन जाता है। कुछ ऐसा ही नज़ारा इस बार महाशिवरात्रि पर मोतिया गांव में देखने को मिलेगा, जहां सौ वर्षों से निरंतर पूजे जा रहे जड़ेश्वर नाथ महादेव मंदिर में अभूतपूर्व भव्यता के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक श्रद्धा और उमंग की लहर दौड़ चुकी है। हर गली, हर चौक और हर आंगन में सिर्फ भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। पूरा मोतिया गांव इन दिनों शिवमय वातावरण में डूब चुका है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.