नई दिल्ली, अगस्त 27 -- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने पिछले 5 साल में अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। BSE ने दोनों बार 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, बीएसई ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं। बोनस शेयरों का कमाल यह रहा है कि जिन निवेशकों के पास 5 साल पहले 100 शेयर थे, बोनस शेयर मिलने के बाद उनके पास कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 900 पहुंच गई है। यानी, 100 शेयर बढ़कर अब 900 शेयर बन गए हैं। 6 साल में 6000% से ज्यादा उछल गए हैं BSE के शेयरबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों में पिछले 6 साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। BSE के शेयर 6 साल में 6006 पर्सेंट उछल गए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर 21 अगस्त 2020 को 54.50 रुपये पर थे। एक्सचेंज के शेयर गुरुवार 27 अगस्त 2026 को NSE में 3328 रुपये पर बंद हुए है...