औरैया, मार्च 16 -- औरैया, संवाददाता। चिचौली स्थित 100 शैय्या महिला एवं शिशु जिला चिकित्सालय में इलेक्ट्रिकल सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के कई हिस्सों में बिजली के तार खुले पड़े हैं और बॉक्स टूटे या खुले हुए हैं, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में गलियारों और वार्डों के पास खुले बिजली के तार और लटकते केबल लोगों में चिंता का कारण बन रहे हैं। कई जगह एमसीबी बोर्ड खुले पड़े हैं और जंक्शन बॉक्स से तार बाहर निकले हुए दिखाई देते हैं। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, लेकिन दीवारों पर लटके खुले तार देखकर डर लगता है। अस्पताल में चौबीसों घंटे बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल होता है, ऐसे ...