प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले में जीरो पॉवर्टी के तहत 100 विद्यार्थियों को हेल्थकेयर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कोरांव और सहसों में दो प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी सप्ताह से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने की तैयारी है। प्रशासन स्तर पर केंद्रों की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।जिला कौशल विकास के कार्यक्रम अधिकारी विनय ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को तीन से चार महीने तक केंद्र पर रहकर प्रशिक्षण लेना होगा। इस दौरान उनके रहने-खाने की व्यवस्था केंद्र पर ही की गई है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संबंधित क्षेत्र में काम करने के लिए जरूरी कौशल की जानकारी दी जाएगी। अधिकारी के अनुसार प्रशिक्षण पूरा करने के बाद योग्य विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार...