100 लोगों को काटने वाले कुत्ते को नगर पालिका ने पकड़वाया
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- लखीमपुर। काशी नगर मोहल्ले में दहशत का पर्याय बन चुके सिंबा नाम के कुत्ते को नगर पालिका ने गुरुवार सुबह पकड़ा है। यह कुत्ता काशी नगर में लगभग 100 लोगों को काट चुका है। नगर पालिका परिषद को लगातार काशी नगर मोहल्ले से शिकायत मिल रही थी कि एक सिंबा नाम का कुत्ता अचानक से हमला करके लोगों को काट लेता है। लोगों को कहना है कि सिंबा के डर की वजह से छोटे बच्चे गलियों में खेल नहीं पाते थे। घरों में काम करने वाले लोग अपने काम पर नहीं जा पाते थे। इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आज नगर पालिका परिषद लखीमपुर के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सिंबा नाम के कुत्ते को पकड़ लिया जिससे मोहल्ला वासियों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.