गोड्डा, मार्च 20 -- महगामा, प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनवारा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और उससे जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। हालांकि, त्योहार के समय हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक निलेश सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि हनवारा थाना क्षेत्र के पासी टोला में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 100 लीटर तैयार महुआ शराब और लगभग 800 किलोग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.