मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर प्लेटफॉर्म दो-तीन पर गरीबरथ का इंतजार कर रहे मधुबनी के कलुआही निवासी यात्री विकास कुमार से ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसे लेकर विकास ने रेल थाना मुजफ्फरपुर में औराई के अतरात के बड़ा खुर्द निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इनमें एक मो. शहनवाज को पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, दूसरे शातिर मो. अकरम की गिरफ्तारी को लेकर औराई पुलिस की मदद से छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फपुर स्टेशन पर ठगों का गिरोह काफी सक्रिए है। बार बार गिरफ्तारी के बावजूद ठग रेल यात्रियों को शिकार बना रहे हैं।दिल्ली जा रहा था विकास बताया गया कि विकास को गरीबरथ से दिल्ली जाना था। वह शाम में प्लेटफार्म दो पर पहुंचा। इस दौरान उसके पास दो युवक आये और उससे मेलजोल बढ़ाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.