नई दिल्ली, जुलाई 2 -- आईसी इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 जुलाई से ओपन हो रहा है और यह मंगलवार 7 जुलाई तक खुला रहेगा। आईपीओ में आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर का दाम 100 रुपये से कम है। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार से खुल रहा है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर 44 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ का टोटल साइज 48 करोड़ रुपये तक का है। IPO में 99 रुपये है शेयर का दाम, 44 रुपये चल रहा है GMPआईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ (IC Electricals IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 99 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 44 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमिय...