नई दिल्ली, अगस्त 20 -- शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी शिपरॉकेट के शेयर रॉकेट की तरह उड़ रहे हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 100 रुपये से कम था, बाजार में उतरने के दो दिन के भीतर शिपरॉकेट के शेयर 150 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। शिपरॉकेट के शेयर गुरुवार को NSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 156.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर गुरुवार को 156.81 रुपये पर पहुंच गए हैं। गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी के शेयरों पर बड़ा दांव लगा दिया है। शिपरॉकेट के 40 लाख से ज्यादा शेयर खरीदेNSE के बल्क डील डेटा के मुताबिक,गोल्डमैन सैक्स फंड्स-गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने शिपरॉकेट (Shiprocket) के 40.24 लाख शेयर खरीदे हैं। गोल्डमैन सैक्स ने बुधवार 19 अगस्त को कंपनी के ये...