100 रुपये से कम का यह शेयर पहले ही दिन 170 रुपये के पार, निवेशक हुए मालामाल
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- आईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। 100 रुपये से कम का यह शेयर पहले ही दिन 170 रुपये के पार जा पहुंचा है। आईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के शेयर शुक्रवार को 67.68 पर्सेंट के फायदे के साथ 166 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 99 रुपये था। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और उछलकर 174.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। आईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 48 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जुलाई को खुला था और यह 7 जुलाई तक ओपन रहा। 420 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओआईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के आईपीओ (IC Electricals IPO) पर टोटल 420.09 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर की कैटेगरी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.