सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- प्रलयंकर सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा पर हाल के दिनों में उत्पन्न तनाव और व्यापारिक गिरावट के बीच मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने रिश्तों को सहज बनाने की पहल की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों की कड़वाहट दूर करना और पारंपरिक रोटी-बेटी संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि भारत और नेपाल के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध बेहद गहरे हैं।शनिवार को जनकपुर के सीएम हाउस में हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय बाजार से 100 रुपये से अधिक की खरीदारी पर लगने वाले भंसार (कस्टम) शुल्क को लेकर नेपाली नागरिकों में भय था। यह भी पढ़ें- नेपाल के भंसार से सूतापट्टी में करोड़ों का कारोबार प्रभावित इस सख्ती से भारतीय बाजारों में ग्राहकों की भारी कमी आई थी। उ...