हल्द्वानी, अगस्त 6 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवा साइबर अपराधियों के आसान निशाने पर आ गए हैं। मात्र 100 रुपये या मामूली कमीशन के लालच में आकर युवा अनजाने में साइबर अपराध की काली दुनिया का हिस्सा बन रहे हैं। पिथौरागढ़, चम्पावत, हल्द्वानी और उधम सिंह नगर जैसे जिलों से ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। जहां युवाओं, उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म और खातों का ठग इस्तेमाल कर रहे हैं। कुमाऊं के साइबर विशेषज्ञ एसआई बिहारी लाल कुशवाहा ने बताया कि जांच में सामने आया है, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, झारखंड के साइबर ठग युवाओं से संपर्क साध रहे हैं। गिरोह के सदस्य इन युवाओं को फर्जीवाड़े से जुड़े संदिग्ध लिंक और एपीके फाइलें अन्य लोगों को भेजने या सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर करने के लिए प्रति शेयर 100 रुपये या उससे अधिक की रकम दे रहे ह...