100 रुपये में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत
सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाह हारून चिश्ती एजुकेशनल, कल्चरल एंड सोशल सोसाइटी द्वारा मात्र 100 रुपये में एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। सेवा का उद्घाटन सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव, पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर, सोसाइटी अध्यक्ष आबिद नज़र तथा समाजसेवी तसलीम कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया। मंसूर बदर ने कहा कि संस्था कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य कर रही है और समाज के सक्षम लोगों को ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग करना चाहिए। सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। सोसाइटी अध्यक्ष आबिद नज़र ने बताया कि अगस्त माह में एक और एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.