देहरादून, फरवरी 26 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शिक्षा के मंदिर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेमनगर कैंट स्थित जूनियर हाईस्कूल में मासूम छात्रों के हाथों में पेंटिंग ब्रश थमा दिया गया। मामला तब और बिगड़ गया जब विरोध करने पर शिक्षिका ने बेहद संवेदनहीन तर्क देते हुए कहा कि बच्चों को काम के बदले पैसे दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैंट बोर्ड ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षिका को नोटिस जारी किया है। बुधवार को प्रेमनगर कैंट जूनियर हाईस्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने देखा कि स्कूल के कुछ छोटे बच्चे परिसर में पेंटिंग का काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बच्चों से स्कूल की दीवारें या फर्नीचर पेंट करवाया जा रहा था। जब स्थानीय नागरिकों और अभिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.