उन्नाव, मार्च 22 -- बांगरमऊ। नगर के हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने खाद्य विभाग द्वारा व्यापार लाइसेंस व्यवस्था में दी गई बड़ी राहत का स्वागत करते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी अब खाद्य विभाग को मात्र 100 रुपये का लाइसेंस शुल्क अदा कर डेढ़ करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकेंगे। इससे पहले यही लाइसेंस केवल 12 लाख रुपये तक के कारोबार के लिए ही मान्य था। उन्होंने इस नई व्यवस्था व्यापारियों के हित में सराहनीय कदम बताया । उन्होंने कहां कि सरकार का यह निर्णय छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे किराना, रेस्टोरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.