पटना, अगस्त 5 -- बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई थी, लेकिन खुद नितिन नवीन पड़ोस की दीघा सीट के वोटर हैं। भाजपा के कई बड़े नेता बांकीपुर के मतदाता हैं, जिसमें पटना साहिब सीट के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हैं। केंद्र से लेकर राज्य और नगर निगम तक ट्रिपल इंजन सरकार वाले बिहार में जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर ने 422 मतदान केंद्रों वाली बांकीपुर सीट के तकरीबन 19 परसेंट बूथ पर भाजपा को पछाड़ दिया। रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव तक के बूथ पर भी प्रशांत किशोर ने भाजपा के कैंडिडेट नीरज सिन्हा को आगे नहीं निकलने दिया। खुद नीरज सिन्हा ने अपने बूथ प...